फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Sat, 01 Jun 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला के पास शुक्रवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अभयपुरा गांव निवासी रवि सिंह शुक्रवार की सुबह घर से किसी काम के लिए निकला था। शुक्रवार दोपहर में ग्रामीणों ने चौराहा के एक मकान के पीछे शव देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान कराने में जुट गई। शाम 6 बजे परिजनों ने शव की पहचान रवि सिंह (28) के रूप में की। पुलिस के मुताबिक रवि सिंह की मौत हीट स्ट्रोक के चलते हुई है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें