रुधौली। सुरुआर कला गांव में युवक का शव छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे और फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर जानकारी हासिल कर साक्ष्य एकत्र किए और विधि कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सुरुआर कला गांव के 20 वर्षीय संतोष कुमार का शव उन्हीं के घर के एक कमरे में छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। इसकी जानकारी पिता जगदीश को उसे समय हुई जब वह अपने कमरे से सुबह करीब नाै बजे बेटे के कमरे में गए। देखा कि बेटा रस्सी के सहारे छत की कुंडी में लटक रहा था। पिता ने बताया कि बेटे का दिमागी हालत खराब था। इलाज गोरखपुर में चल रहा था। युवक की मां की मृत्यु हो चुकी है। तीन बेटे शहर में रहते हैं। संवाद