फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 28 Aug 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा क्षेत्र के धवाय गांव के दयालडीह पुरवा का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। सोनहा क्षेत्र के धवाय गांव के दयालडीह पुरवा के राम पल्टन निषाद की मंगलवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसका शव घर में लगे पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। बुधवार की सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले शव को फंदे से उतार लिया गया था।

फौरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 वर्षीय राम पल्टन के दो पुत्र आदर्श, आनंद व पत्नी आशा हैं। उसके पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व पत्नी से बार-बार हो अनबन पर ससुरालियों व ग्रामीणों ने समझा बुझाकर राम पल्टन व पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव को दूर कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें