फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छत के कुंडे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 20 Sep 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव के युवक का मंगलवार सुबह कमरे में पंखे के कुंडे में गमछे के फंदे से लटका शव मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव निवासी विरेंद्र उर्फ गुड्डू यादव (29) माता-पिता की एकलौती संतान थे। वह पत्नी, मां व दो बच्चों के साथ रहते थे। उनके पिता गुलाल यादव लखनऊ में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह छह बजे भैंस दुहने के बाद वह कमरे में जाकर सो जाते थे। मंगलवार को भी इसी तरह भैंस का दूध निकालने के बाद कमरे में गए। लोग समझे कि वह सो गए। पूजापाठ के बाद करीब एक घंटे के बाद पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटके हैं। वह जोर-जोर से शोर मचाने लगी। परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रानू यादव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बाबा हंसराज यादव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि नाती विरेंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था, जिसका कई वर्षों से गोरखपुर में इलाज चला। वर्तमान में लखनऊ से इलाज करवाया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें