फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक के खलासी की कंटेनर से दबकर मौत

Wed, 20 Sep 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक कंटेनर पीछे करने की वजह से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी/विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के पचवस के एक ढाबे पर फोरलेन के किनारे खड़े ट्रक में कूलेंट डालते समय कंटेनर के बीच दबकर ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत ले गई, जहां पर डॉक्टर ने बाराबंकी जिले के फतेहपुर निवासी खलासी शेष नारायण उर्फ कालिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंटेनर के चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय शेषनारायण उर्फ कालिया हरिद्वार से शीशा लादकर गोरखपुर गए ट्रक पर खलासी था। गोरखपुर में शीशा उतारकर मंगलवार की सुबह पचवस पहुंच कर चालक व खलासी एक ढाबे पर गाड़ी खड़ा कर चाय-पानी करने लगे। इस बीच खलासी शेष नारायण ट्रक के आगे खड़ा होकर कूलेंट डालने लगा। अचानक आगे खड़े कंटेनर के चालक ने अपनी गाड़ी पीछे की तरफ बढ़ा दिया। इससे खलासी ट्रक और कंटेनर के बीच दब गया। खलासी की चीख-पुकार सुनकर ढाबे पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। कंटेनर को आगे कर लोगों ने खलासी को बाहर निकला। ढाबा मालिक ने इस हादसे की जानकारी छावनी पुलिस को देकर एंबुलेंस को फोन किया। छावनी पुलिस के सहयोग से खलासी को सीएचसी भेज दिया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें