फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनोरमा नदी किनारे उतराया मिला युवक का शव

Wed, 29 May 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे का आदी था मनीष, दो दिन से घर से था लापता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को भगवानपुर गांव के पास मनोरमा नदी के किनारे पानी में युवक शव उतराया ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान बद्री प्रसाद वर्मा ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। छावनी पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर आसपास व स्थानीय लोगों से पहचान कराई। युवक की पहचान 35 वर्षीय मनीष कुमार पांडेय पुत्र नरेंद्र बहादुर पांडेय निवासी थाना क्षेत्र के देवकली रानी के रूप में हुई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान व परिजनों की माने तो युवक नशे का आदी था और दो दिन से घर से लापता था। मनीष् के पिता सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मनीष माता-पिता के इकलौती संतान था। परिवार खेती-किसानी व बाहर नौकरी कर अपना गुजर बसर करता है। मनीष विवाहित था। घर पर माता-पिता के अलावा पत्नी और उसकी दो संतानें एक लड़का व लड़की भी हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें