फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडेरवा क्राॅसिंग के पास मिला किशोर का शव

Fri, 02 Feb 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा का ही निवासी था 17 वर्षीय तरुण चौधरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा (बस्ती)। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के किठिउरी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। देर रात करीब 12 बजे पुलिस को रेलवे क्रॉसिंग के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली। बाद में शव की पहचान मुंडेरवा निवासी तरुण चौधरी के रूप में की गई। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर थाने पर बुलवाया।
जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा निवासी तरुण चौधरी पुत्र तिलकराम बुधवार शाम को बाइक से कुरियार बाजार गया था। लोगाें ने बताया कि बाइक खड़ी करके वह ऑटो से मुंडेरवा गया। वहां से किठिउरी रेलवे क्रासिंग पर कैसे पहुंचा, यह किसी को जानकारी नहीं है। तरुण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस के मुताबिक ट्रेन के आगे आने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जिसमें बोला था कि वह स्वेच्छा से सुसाइड कर रहा है। इसमें किसी का दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण के दोनों बड़े भाई कमलेश और शैलेश बाहर काम करते हैं। बड़ी बहन पूनम की शादी हो चुकी है। पिता शटरिंग का काम करते हैं। गांव के लोगों के अनुसार, किसी बात को लेकर तरुण मानसिक दबाव में रहता था। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मुंडेरवा कमलेश गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें