फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर के अंदर पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

Wed, 22 Nov 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में मंगलवार को 11वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर गांव निवासी ध्रुव दुबे पत्नी रितू दुबे के साथ मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बस्ती के लिए निकले। इस बीच उनकी 16 वर्षीय पुत्री स्वाति और 82 वर्षीय पिता रामचंद्र घर पर थे। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे रामचंद्र दुबे पानी पीने के लिए अंदर जाने लगे, तभी देखा घर का मुख्य गेट अंदर से बंद है। दरवाजा खटखटाने के बाद जब नहीं खुला तो गांव के एक युवक को दीवार के सहारे अंदर भेज कर दरवाजा खुलवाया।
रामचंद्र दुबे के मुताबिक वह अंदर गए तो देखा कि कमरे में उनकी नातिन स्वाति दुबे पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रही थी। आसपास के लोगों को बुलाकर स्वाती को नीचे उतर गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परशुरामपुर के एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें