फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने किया मतदान

Wed, 22 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बीआरसी बनकटी पर  पुरानी पेंशन बहाल किये जाने की मांग को लेकर किया मतदान।
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल और संघ पदाधिकारियों के संयोजन में मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए बीआरसी पर मतदान कराया गया। छूटे हुए शिक्षकों का मतदान 22 नवंबर को प्रेस क्लब सभागार में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि गोपनीय मतदान के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों से सहमति या असहमति की जानकारी ली गई है। इसके बाद निर्णायक आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। नगर क्षेत्र में आनंद सिंह की देखरेख में मतदान अधिकारी विनोद गौतम, पर्यवेक्षक सूर्य प्रकाश शुक्ल, बस्ती सदर में शैल शुक्ल, राम प्रकाश शुक्ल, अनूप चौधरी, बनकटी में अभय सिंह यादव, ज्ञान प्रताप उपाध्याय, अश्विनी पांडेय की देखरेख में मतदान हुआ।
बहादुरपुर में रीता शुक्ला, आनंद दुबे, हरीश चौधरी, कुदरहा में चंद्रभान चौरसिया, विवेकानंद चौधरी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, साॅऊंघाट में अभिषेक उपाध्याय, सरिता पांडेय, फैजान अहमद, रुधौली में शशिकांत धर द्विवेदी, संदेश रंजन, ओम प्रकाश आदि संघ पदाधिकारियाें ने सकुशल मतदान कराया। इस दौरान बीआरसी पर मतदान के लिए शिक्षक कतार में लगे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें