फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: छह दिन से लापता युवती का बाग में लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 30 Apr 2023 02:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतका के शरीर पर सफेद निशान थे, जो काफी इलाज के बाद ठीक नहीं हो रहा था। जिससे वह अवसाद में थी। माना जा रहा है कि उसी दिन उसने फंदे से लटककर जान दे दी होगी।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के थाना क्षेत्र के महरीपुर गांव से छह दिन पहले से लापता युवती का बाग में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान उसी गांव के राजेंद्र की पुत्री सीमा (22) के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने  बताया गया कि शव करीब छह दिन पुराना लग रहा है। 

विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि 22 अप्रैल को वह कोटे का राशन लेने गई थी। राशन लाकर घर रखने के बाद से वह लापता हो गई थी। इसके अगले दिन पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतका के शरीर पर सफेद निशान थे, जो काफी इलाज के बाद ठीक नहीं हो रहा था। जिससे वह अवसाद में थी। माना जा रहा है कि उसी दिन उसने फंदे से लटककर जान दे दी होगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित पूरी तरह साफ होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

कलवारी क्षेत्र गला रेतकर किशोर की हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त 
कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द चनगाहिया गांव के पास सरयू नदी के बंधे से करीब चार सौ मीटर दक्षिण एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना पाकर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी भी मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि उसके गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है। मृत किशोर की उम्र करीब 15 आंकी जा रही है। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या करके शव को इस जगह पर लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें