फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: दोहरे हत्याकांड के आरोपी का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

Fri, 16 Sep 2022 10:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मृतक नंदलाल संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में 17 अगस्त को हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी था। बुधवार को पिता-पुत्र हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए खलीलाबाद पुलिस ने नंदलाल के बेटे अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नंदलाल की तलाश में पुलिस उसके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत इटहर के गांव सिधौनी के बाग में स्थित आम के पेड़ से लटका युवक का शव मिला। जिसकी शिनाख्त नंन्दलाल पुत्र कल्लु निवासी इमिलडीहा थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर के रूप में की गई। शव देखने से तीन-चार दिन पुराना लग रहा है।

विज्ञापन


मृतक नंदलाल संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में 17 अगस्त को हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी था। बुधवार को पिता-पुत्र हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए खलीलाबाद पुलिस ने नंदलाल के बेटे अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नंदलाल की तलाश में पुलिस उसके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम चरवाहों के जरिए मुंडेरवा पुलिस को पेड़ से लटके शव के बारे में सूचना मिली। एसएचओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि इमिलडीहा गांव निवासी गणेश और उनका पुत्र धर्मवीर 17 अगस्त को खेत की सिंचाई करने गए थे। रात होने पर दोनों खेत में ही सो गए थे। जहां धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी गई थी। सुबह दोनों का खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया। जिसमें बताया गया कि नंदलाल से पड़ोसी गणेश का मनमुटाव रहता था।
विज्ञापन


गणेश अक्सर नंदलाल की पत्नी को अपशब्द कहता रहता था। इसी खुन्नस में नंदलाल और उसके बेटे अनुज ने गणेश की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने अनुज को बुधवार को गिरफ्तार किया था। एसएचओ परमाशंकर यादव का कहना है कि शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संतकबीरनगर पुलिस को भी इस बाबत सूचना दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें