फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेलवाजोर के युवक का दिल्ली में कमरे में लटका मिला शव

Tue, 13 Aug 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लोहामंडी में रहकर मजदूरी करता था विका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के बेलवाजोर (ओझा) गांव के युवक का शव सोमवार की दोपहर में दिल्ली में कमरे में लटका मिला। रिश्तेदारों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
जानकारी के अनुसार, बेलवाजोर ओझा के विकास कुमार पुत्र नंदन दिल्ली के लोहा मंडी इलाके में रहकर मजदूरी करते थे।उसकी बहनें भी आसपास कमरा लेकर रहती हैं। सोमवार को विकास जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी बहन कमरे का दरवाजा खोलने पहुंची। कमरा अंदर से बंद होने की वजह से आसपास के लोगों को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर विकास का शव लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां के लोग नजदीकी अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। शाम चार बजे फोन के जरिये बहनों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था। विकास की शादी नहीं हुई थी। घर पर माता चंदा और पिता नंदन रहते हैं। बहनों में शीला, सुशीला, दुम्म की शादी हो चुकी हैं। शालिनी और शर्मिला घर पर माता-पिता के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें