गौर। रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर पूरब चकचई गांव के पास बुधवार को भोर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अंबरपुर के निवासी मोहन के रूप में की।
ओवरब्रिज के पूरब चकचई गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव की जानकारी रेल विभाग के पॉइंट मैन सुनील कुमार प्रजापति ने स्टेशन अधीक्षक गौर को दी। परिजनों के अनुसार मोहन (42) रोज की तरह खाना खाने के बाद टहल रहे थे।
कुछ देर बाद घर पर आया और सो गए। रात में कब वह घर से गायब हो गए। यह बात किसी को पता नहीं है। सुबह जब परिवार के लोगों कि नींद खुली तो उनकी खोजबीन करने लगे। कुछ ही देर बाद पता चला कि चकचई गांव के पास रेलवे लाइन पर मोहन का शव पड़ा है। परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के कुछ सदस्य गांव के लोगों के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर शव की पहचान की। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ट्रेन से कटकर मौत का मामला लग रहा है।