फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू में उतराया मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Sat, 08 Nov 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव के दक्षिण स्थित उनियार घाट पर शुक्रवार की सुबह सरयू नदी में एक युवक का शव उतराया मिला। सुबह शौच के लिए घाट की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण सड़ चुका है, जिससे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मृतक ने नीले रंग का हाफ पैंट और मैरून रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। मौके से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के थानों और जनपदों से संपर्क कर लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें