फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे की आशंका: बस्ती में राम जानकी मार्ग के किनारे मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Thu, 13 Jul 2023 11:04 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी।  विक्रमजोत।

सार

बस्ती से फोरेंसिक विशेषज्ञ मंजीत कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सोशल मीडिया के सहारे युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्य्यक्ष छावनी दुर्गेश पाण्डेय का कहना है कि युवक को किसी बड़े वाहन से कुचले जाने की आशंका है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर रामरेखा पुल के करीब जद्दूपुर के पास गुरुवार की सुबह सड़क के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के दोनों पैरों में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। शव को लेकर आम जन मानस में आशंका की स्थित बनी हुई है । सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे बंद: 92 घंटे गूंजेगा हर-हर महादेव, पांच लाख लोग करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन


जद्दूपुर गांव के पास एक निजी स्कूल के पास युवक का शव पीठ के बल पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर, पैरों पर बरमूडा व बगल में एक नीली पीली चेकदार शर्ट पड़ी मिली है। युवक के निचले हिस्से व पैर पर गंभीर चोट है। पुलिस मामले को दुर्घटना बता रही है।
विज्ञापन


बस्ती से फोरेंसिक विशेषज्ञ मंजीत कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सोशल मीडिया के सहारे युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्य्यक्ष छावनी दुर्गेश पाण्डेय का कहना है कि युवक को किसी बड़े वाहन से कुचले जाने की आशंका है। युवक की पहचान का प्रयास जारी है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें