फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिया के नीचे कीचड़ में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Thu, 20 Jul 2023 07:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।

सार

मुस्तहकम गांव के पास की पुलिया के नीचे बृहस्पतिवार सुबह उसी गांव के किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में राम जानकी मार्ग पर कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव के पास की पुलिया के नीचे बृहस्पतिवार सुबह उसी गांव के किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी। कलवारी निवासी मुस्तहकम निवासी सुशील उर्फ उदयराज (40) खेती करते थे। मां फूला देवी ने बताया कि उनका बेटा सुशील बुधवार की रात करीब नौ बजे घर से कलवारी बाजार जाने के लिए निकला, लेकिन रात में वापस नहीं आया। मां के अनुसार बेटे के न लौटने पर वह परेशान थीं, लेकिन अकेली होने की वजह से सुबह होने का इंतजार कर रहीं।

बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब 20 मीटर दूर स्थित पुलिया के नीचे पानी में शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और शव की शिनाख्त की। लोगों में चर्चा है कि बाजार से लौटकर वह पुलिया पर बैठे रहे होंगे। नीचे आने के दौरान वह नीचे गिरे होंगे और कीचड़ में सिर पड़ने से मौत हो गई होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या, घर के अंदर मिला साड़ी से हाथ-पैर बंधा शव
विज्ञापन


फूला देवी ने बताया कि उनके पति उदय राज की मौत 15 वर्ष पहले ही हो चुकी है। बड़ा बेटा सचिवालय लखनऊ में रहता है। छोटे बेटे मलखान की शादी सात वर्ष पहले मुंडेरवा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव की रूबी के साथ हुई थी। जो इस समय मायके में है। मलखान से अभी कोई बच्चा नहीं है।

प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि मृत्यु का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें