फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 28 Jun 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता बोले- दिमागी रूप से पीड़ित था अंश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के रखिया गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में कमरे में छत के कुड़े से लटका युवक का शव मिला।

जानकारी के अनुसार, रखिया गांव निवासी अंश सिंह (19) पुत्र सतेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब एक बजे कमरा बंद कर छत के कुंडे से फंदा लगा लिया। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिया तो मां उषा सिंह ने खिड़की से कमरे में देखा तो अंश फंदे से लटका था। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दरवाजा तोड़कर उसे उतारकर सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां पर डॉक्टर ने अंश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अंश के पिता सतेंद्र सिंह ने बताया कि वह दिमागी रूप से पीड़ित था। उसका इलाज चल रहा था। अंश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह माता-पिता के साथ घर पर रहता था। उसके दोनों बड़े भाई मुंबई में रहते है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें