फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत में बंधी रस्सी से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छत में बंधी रस्सी से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरेता के राजस्व पुरवा बड़कुईयां में बुधवार को छत की कुंडी में रस्सी के फंदे के सहारे युवक का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बङकुईया निवासी 22 वर्षीय अरविंद कुमार उर्फ महंथ का शव बुधवार को दिन के करीब एक बजे घर प्रथम तल के कमरे में रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटका दिखा। शव देख परिजन जोर-जोर से चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि गांव के उत्तर खेत में पत्नी शारदा देवी और बेटे अरविंद के साथ धान की रोपाई करने गए थे। खेत से अरविंद पहले ही चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद पति-पत्नी जब घर पहुंचे तो अरविंद को बुलाने लगे। अपने घर के प्रथम तल पर जाकर देखा तो कमरे की छत में लगी कुंडी में रस्सी के सहारे लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम की ओर से जांच-पड़ताल कर शव को नीचे उतरवाया गया। अरविंद की शादी नौ माह पूर्व सोनूपार के निकट मूड़ाडीहा में साधना के साथ हुई थी। साधना विगत दो माह से अपने मायके में है। अरविंद दो भाइयों में बड़ा तथा फर्नीचर का कारीगर था। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें