फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टिन शेड के बड़ेर से मफलर से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी(बस्ती)। थाना क्षेत्र के उमरिया गायघाट में बृहस्पतिवार की सुबह टिन शेड के बड़ेर से मफलर के फंदे से विवाहिता का शव लटका मिला। विवाहिता की मां ने पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आंबेडकरनगर जिले के थाना टांडा के गौरा लूजर निवासी प्रीति (23) की मां सीता देवी ने कलवारी थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनकी बेटी की शादी सात नवंबर 2024 को कलवारी थाना क्षेत्र के उमरिया गायघाट निवासी सतीश चंद्र के साथ हुई थी। आरोप लगाया है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बृहस्पतिवार कि सुबह करीब चार बजे पति सतीश चंद्र ने पत्नी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। बेटी की मौत की सूचना सुबह करीब छह बजे उसके बेटे पंकज सिंह को मिली तब वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे।
सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि सुबह पीआरवी को उमरिया गायघाट गांव में विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर लोगों से पूछताछ में पता चला कि विवाहिता का शव सीढ़ी पर लगे टिन शेड के बड़ेर से मफलर के सहारे लटक रहा था। परिवार वाले फंदे से विवाहिता को उतार कर सीएचसी कुदरहा ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फिलहाल विवाहिता की मां की तहरीर पर पति समेत अन्य पर दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें