वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पलान गांव निवासी संतकुमार ऊर्फ पप्पू गुप्ता की मौत पर रोते बिलखते परि
मानिकचंद (बस्ती)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भतरिन्हवां का पुरवा पलान में शनिवार की देर रात 42 वर्षीय युवक का शव सिवान में नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार तड़के शव लेकर थाने गई। जहां पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के पलान गांव निवासी संत कुमार उर्फ पप्पू गुप्ता (42) की गांव में एक-दो बीघा खेत है। पांच बच्चों और पति पत्नी का खर्च उससे न निकल पाने के कारण वह मेहनत मजदूरी करते थे। पत्नी आशा देवी के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे सब लोगों ने खाना खाया। इसके कुछ देर बार वह शौच जाने को कह कर बोतल में पानी लेकर सिवान में चले गए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पत्नी आशा देवी अपने पट्टीदार से कहने लगीं कि शौच को गए थे, मगर अबतक लौटे नहीं। किसी अनहोनी की आशंका में कुछ देर बाद पत्नी अपनी बेटी पूजा के साथ पति को ढूंढने सिवान की ओर निकल पड़ीं। वहां कुएं के पास नीम के पेड़ में पति का लटका शव देखकर शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे। रस्सी का फंदा काट कर लोगों ने शव उतारा और घर लेकर चले गए। शोर सुन कर पहुंचे ग्राम प्रधान मुन्ना चौधरी ने इसकी सूचना वाल्टरगंज पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-
जिम्मेदारियों के बोझ तले दबकर खत्म कर ली इहलीला
- पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि संत कुमार उर्फ पप्पू बेटी की शादी के लिए काफी परेशान थे। वह किसी अच्छे रिश्ते की तलाश में थे। इसे लेकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। आमदनी का कोई कायदे का जरिया नहीं था। मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह परिवार पाल रहे थे। तीन भाईयों में वह सबसे बड़े थे। मझले भाई रंगीलाल गुप्ता व छोटे भाई रमेश चन्द परिवार सहित अलग रहते हैं। पत्नी आशा देवी, मां प्रेमा देवी, पिता श्याम मिलन बड़े बेटे की मौत से सबसे ज्यादा आहत थे। वे दोनों रो-रोकर अचेत हो जा रहे थे। मृतक की बड़ी बेटी पूजा (19), संध्या (17), खुशी (15), एक बेटा राज (12) तथा सबसे छोटी बेटी अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल हैं। तीसरे नंबर की बेटी खुशी बोल पाने में अक्षम है। पत्नी आशा रोते बिलखते हुए कह रहीं थी कि अब इन बच्चों की परवरिश, पढ़ाई-लिखाई व शादी-ब्याह किसके बल पर करूंगी।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पलान गांव निवासी संतकुमार ऊर्फ पप्पू गुप्ता की मौत पर रोते बिलखते परि