फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से तीन माह बाद लाया गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब से तीन माह बाद लाया गया शव
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। सऊदी अरब कमाने गए लालगंज थाना क्षेत्र के अजमतपुर निवासी रामजी (55) की दिसंबर में मौत हो गई थी। बुधवार देर रात उसका शव घर लाया गया।
ताबूत देखते ही परिवार के लोग दहाड़े मार पड़े। गांव व आसपास के लोगों का जमावड़ा होने लगा। क्षेत्र के अजमतपुर निवासी रामजी पुत्र राम केवल जीविकोपार्जन के लिए लगभग पांच वर्ष पूर्व सऊदी अरब गया था। वहां की कंपनी अलवहिदा रियाज किंगडम में काम करता था। छह दिसंबर को उनके घर मौत की सूचना पहुंची। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। तभी से परिवार के लोग शव मंगाने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का चक्कर लगाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक रवि सोनकर ने विदेश मंत्रालय में काफी पैरवी की और पत्र भी भेजा। तब जाकर तीन माह बाद बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर ताबूूूत में रखा शव परिवार वालों को सौंपा गया। रामजी की मृत्यु से वृद्ध पिता राम केवल के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। परिवार में पिता के अलावा पत्नी, 22 वर्षीय बेटा अजीत, 16 वर्षीय मोनू तथा 20 वर्षीय बेटी सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बेटी प्रमिला की शादी हो चुकी है। इस मौके पर विधायक रवि सोनकर, प्रभाकर चौधरी, मोनू यादव, प्रभात मिश्रा आदि ढांढस बंधाते रहे। क्षेत्रीय विधायक ने परिवार वालों को विदेश से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें