चर्च के पास से दुकानें हटाए जाने का विरोध जारी, उपवास किया
बस्ती। चर्च के समीप से दुकानों को हटाए जाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन जारी है। शास्त्री चौक के समीप व्यापारियों में रामनिहोर और मोहम्मद उमर उपवास पर रहे।
व्यापारियों ने कहा प्रशासनिक संवेदनहीनता की हद हो गई है। कहा कि वे अपना हक लेकर रहेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने धरनास्थल पर पहुंचकर व्यापारियों से प्रकरण की जानकारी ली और समस्या को उचित फोरम पर उठाने का आश्वासन दिया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि व्यापारियों को कमजोर समझकर प्रशासन उन्हें सता रहा है। वर्षों से किरायेदारी का एग्रीमेंट करवाकर व्यापार कर रहे दुकानदारों को प्रशासन ने कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला दिया। इस दौरान अनिल सिंह, अंबिकेश धर द्विवेदी, अशोक कुमार, भोलानाथ शुक्ला, राजनरायन शुक्ल, अनिल पांडेय, हरि गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, शिवओम गुप्ता, विनोद चौधरी, चंद्रभान, रामकरन यादव आदि मौजूद रहे।