फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े डीसीएम से टकराई जीप, दो की मौत

Mon, 25 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण हाइवे पर हुए सड़क हादसे में जीप सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें एक जीप का चालक बताया गया है, जबकि दूसरा यात्री। जीप के पीछे बैठे लोगों को मामूली चोंटे आई, जो प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए।
विज्ञापन



सोमवार की सुबह सात बजे गोरखपुर की ओर से आ रही अखबार ढोने वाली एक जीप हाइवे पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम गांव के पास बाएं साइड में खड़े एक डीसीएम के पीछे से टकरा गई।

हादसे में जीप चालक मुकेश दुबे (30) निवासी सलारपुर थाना रौनाही जिला फैजाबाद और आगे की सीट पर बैठे आशीष पांडेय (35) निवासी 111 फत्तूमल टोला, वार्ड नंबर दो, थाना फरेंदा जिला महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुंडरेवा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल भेजा, मगर दोनों ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल में दोनों को देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आरके राय ने बताया कि जीप में पीछे की तरफ बैठे पांच लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिनका प्राथमिक स्तर पर उपचार किया गया। इसके बाद वे गंतव्य को चले गए। सड़क पर घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


दिवंगत दोनों युवकों के घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें