फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई बांकेलाल को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

Mon, 25 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोनहा थाने में तैनात एसआई बांकेलाल को गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


लगातार 22 वर्षो से पुलिस सेवा में रहते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए एसआई बांकेलाल को चयनित किया गया है। गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के केवटली गांव के रहने वाले और पोस्ट गेजुएट बांकेलाल की पहली पोस्टिंग आरक्षी के रूप में इलाहाबाद में हुई थी।

2001 में गोंडा में तैनाती के दौरान उनकी प्रोन्नति मुख्य आरक्षी के रूप में हुई। 2006 में सराहनीय सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर राज्य मंत्री की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया था। 2011 में विभागीय परीक्षा पासकर वह उपनिरीक्षक बने। 2014 से वह बस्ती जिले के सोनहा थाने में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें