डीसी मनरेगा ने लिया ब्लॉक मुख्यालय का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
साऊघाट (बस्ती)। डीसी मनरेगा इंद्रपाल सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीडीओ मंजू त्रिवेदी को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का बोर्ड हर हाल में लगवाना सुनिश्चित कराएं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने, मनरेगा के जॉब कार्डधारकों के बकाए का आधार कार्ड लिंक करवाकर भुगतान करवाने का भी निर्देश दिया।