फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिसंबर को विरोध दिवस मनाएंगे वकील

Tue, 29 Nov 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
न्यायालय गेट पर अधिवाक्तओ का प्रर्दशन।
विज्ञापन
बार व बेंच में ठनी रार में मंगलवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब बार कौंसिल ने दो दिसंबर को पूरे प्रदेश में विरोध दिवस मनाने का एलान कर दिया। संयुक्त बार एसोसिएशन की पहल पर बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष कुंवर दरवेश सिंह ने बस्ती सिविल बार एसोसिएशन समेत सभी बार संघों से आह्वान किया है। इस बीच बुधवार को भी कार्य बहिष्कार का अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को न्यायालय गेट के सामने जुटे अधिवक्ताओं से यंग बार के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने इस दौरान कहा कि अधिवक्ता का किसी मुकदमे से निजी वास्ता नहीं होता है। इसके बावजूद उन्हें मुलजिम बनाना अनुचित है। सिविल बार के अध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 27 नवंबर को हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मिलकर इस प्रकरण के पटाक्षेप का निवेदन किया गया था। महामंत्री दयाशंकर दूबे व मारुत शुक्ल ने कहा कि बार कौंसिल के अध्यक्ष की ओर से भेजा गया पत्र प्राप्त हो गया है। सभा को शशि शुक्ला, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, परमात्मा प्रसाद चौधरी, बद्री प्रसाद दूबे, रवि शरण सिंह, चतुर्भुजी पाठक, ब्रम्हदेव उपाध्याय ने भी सभा को संबोधित किया।इस दौरान  मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, दिनेश नारायण चौधरी, अविनाश तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें