फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने बैंक गेट के सामने धरना दिया

Tue, 29 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
भानपुर पीएनबी बैंक के गेट पर बैठी महिलाएं।
विज्ञापन
कई दिनों से पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं से भुगतान न मिलने से परेशान ग्राहकों ने मंगलवार को तुसायल पीएनबी के सामने गेट पर धरना दिया। बैँक से कैश न मिलने की जानकारी होने पर बैँक को खुलने ही नही दिया। सुबह से ही रुपये की आस में बैठी महिलाओं ने शाखा प्रबंधक गणेश दत्त शुक्ला व अन्य  कर्मचारियों को बैंक मे ही नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन


ग्राहकों के आक्रोश को देखते हुए  शाखा प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मियों ने भीड़ से दूर रहने में ही भलाई समझी। शाम तीन बजे तक लोग बैंक के बाहर गेट पर डटे रहें। बैंक मे कैश कब आएगा इस बाबत जब शाखा प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि  उच्चाधिकारियों की ओर से भी कोई सटीक जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे परेशानी बढ़ती ही जा रही है। 

इसी क्रम तहसील क्षेत्र के एसबीआई के ग्राहक  सेवा केंद्रों से भी लोगों को रकम नहीं मिल पा रही है। एक ओर जहां बैँको मे  कैश न होने से बैंक कर्मी और ग्राहकों मे रोज नोंक झोंक हो रही है तो वहीं दूसरी  ओर भारतीय स्टेट बैंक भानपुर के शाखा प्रबंधक दुर्गेश अंबेडकर ग्राहकों मो समझाने में जुटे हुए हैं। उनका कहना हैं कि बैंको ंको मांग के सापेक्ष प्रर्याप्त  कैश न मिलने से लोगो को परेशानी हो  रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें