फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लें बेटियां

Tue, 20 May 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर भाजपा की तरफ से 54 विद्यालयों में रन फॉर वीमेन एंपावरमेंट का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन नारी शक्ति, सेवा, न्याय और कुशल शासन का प्रतीक है। आज की बेटियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल ने प्रतिभागियों, आयोजन समिति एवं विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया। कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अपर्णा भारद्वाज, भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, अखंड प्रताप सिंह, गीता उपाध्याय, दिव्या वर्मा, पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं जीनतजहां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन मानवी सिंह ने किया।
रंगोली प्रतियोगिता में सुमन, अलीशा एवं संगम भारद्वाज ने भाग लिया। दौड़ में अलीशा, रिशु एवं फरहीन विजेता रहीं। विजेता छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में भाषण, वाद-विवाद, निबंध, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जा रही हैं। पुरस्कार वितरण 20 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें