फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दरभंगा एक्सप्रेस 10 तो अयोध्या-भटनी पैसेंजर तीन घंटे देर

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। कोहरे का असर अभी भी एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ रहा है। अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। ठंड में ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को दरभंगा-अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

रेलवे समय सारिणी के अनुसार, दरभंगा से आनंद विहार को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दस घंटे की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन बुधवार को सुबह 7 बजे तक आने की संभावना है। अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे,बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे और जनसाधारण डाउन एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से चल रही है।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे विशेषरगंज बाजार के यात्री अंबिका प्रसाद रुधौली बाजार के यात्री अब्दुल मजीद ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से आनंद विहार तक की यात्रा करनी है। आधी रात से भीषण ठंड में प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं। ट्रेन इतना लेट हो गई है कि परिवार के लोग घर वापस बुला रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट हो जा रही हैं। ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें