फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा : धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना लदे वाहन

विज्ञापन
ओवरलोड वाहन।
विज्ञापन
बनकटी। ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है। इन वाहनों के चलते लगने वाले जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरटीओ और पुलिस प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने में विफल है। लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान सिर्फ कागजों में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा शुगर मिल की ओर से देईसाड़, बनकरी, पसड़ा लालगंज, बखरिया, कराहपिठिया, महादेवा लहरी, कुदरहा आदि क्षेत्रों के गन्ना क्रय केंद्रों से ओवरलोड गन्ना लदे वाहन सड़कों पर बिना रोकटोक दौड़ रहे हैं। ओवर हाईट होने के कारण अक्सर बिजली के तार में फंस जाते हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, डाॅ. आरपी शुक्ला, जगदंब शुक्ला आदि ने ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। रुधौली के सीओ कुलदीप यादव का कहना है कि ओवरलोड वाहनों पा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें