बनकटी। ब्लाक कार्यालय से कनेहटी जाने वाले मार्ग पर कोनी के निकट नाले पर बनी पुलिया तथा बनकटी से बरडाड़ जाने वाली सड़क पर देवमी कटौथा गांव के निकट बनी पुलिया की दीवार टूट गई है। इससे दुर्घटना का खतरा है। लोगों का कहना है कि समय रहते यदि इन पुलियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
देवमी के राजेंद्र, प्रसाद चौधरी व बखरिया के राजकुमार मिश्रा, वशिष्ठ मिश्रा, अजय शुक्ला आदि ने बताया कि इन रास्तों से प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। पुलिया से 50 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय भी है। स्कूली बच्चों का भी इसी रास्ते से आना-जाना होता है। क्षेत्र के सूरज चौधरी, मुरलीधर शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, बबलू दूवे, आदि ने टूटी दीवार को शीघ्र बनाने की मांग की है। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि जेई से जांच करा कर लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया जाएगा।