फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल : नेपाल के थापा ने राजस्थान के लाला को हराया

विज्ञापन
धोबहट गांव में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान- संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलवारी। बहादुरपुर ब्लाॅक के धोबहट गांव में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में बुधवार को 15 जोड़ी कुश्ती हुई, जिसमें पहलवान के दांव देख दर्शक भी उत्साहित दिखे और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कुश्ती के मुकाबले में नेपाल के थापा ने राजस्थान के लाल को पटकनी देकर हराया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला बस्ती के गंगापुर के गोलू व अयोध्या के राहुल के बीच बराबरी का रहा। दूसरा जोड़ भी बस्ती के दीपू व अजमन के बीच हुआ, जिसमें अजमन ने जीत दर्ज किया। तीसरा जोड़ नेपाल के थापा व राजस्थान के लाल के बीच रहा, जिसमें थापा ने जीत दर्ज की।चौथी कुश्ती दिल्ली के मोंटी व सहारनपुर के मोहम्मद वक्तार के बीच बराबरी का रही। जंबू के रिजवान गनी व सोनू हरियाणा के बीच हुआ। रिजवान गनी जीते। उत्तराखंड के मोहम्मद परवेज व गामा आंबेडकर नगर के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। मोहम्मद वक्तार सहारनपुर व सोनू हरियाणा के बीच हुई कुश्ती में सोनू जीते। विक्की पंजाब व परवेज उत्तराखंड में विक्की जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें