अमहट घाट पर आयोजित दीपोत्सव में शामिल लोग स्रोत आयोजक
- फोटो : File Photo
बस्ती। संस्कार भारती बस्ती इकाई की ओर से बुधवार को अमहट घाट स्थित कुआनो नदी के तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने भी दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।
संस्कार भारती बस्ती इकाई की अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी की उपस्थिति में सत्या मिश्रा के नेतृत्व में सस्वर सुंदरकांड पाठ हुआ। वहीं सरिता शुक्ला के नेतृत्व में अनुष्का और अनन्या ने आकर्षक रंगोली सजाई। महिला सदस्यों ने भव्य डांडिया प्रस्तुत कर उत्सव में चार चांद लगा दिए। डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा ने कहा कि दीप पर्व सभी के जीवन में नवप्रकाश लेकर आए। सभी का जीवन खुशियों और प्रकाश से भर जाए तथा लोग नई चेतना के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री राजेश कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर लता सिंह, उषा पांडेय, मीरा मिश्रा, निर्मला वर्मा, सरिता शुक्ला, कमला वर्मा, मधु श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, दीपू श्रीवास्तव, ओमप्रकाश उपाध्याय, मयंक श्रीवास्तव और रणदीप माथुर मौजूद रहे।