फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कहीं पहुंच रही सिलिंडर की गाड़ी, करना पड़ रहा इंतजार...एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़

Sat, 02 May 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- केवल दो एजेंसियों से होम डिलीवरी की सुविधा बहाल, सुबह से ही एजेंसी पर लग रही कतार
विज्ञापन


बस्ती। रसोई गैस वितरण में अब दो तरह की समस्या खड़ी हो गई हैं। पहली बुकिंग के बाद टोकन लेना और दूसरी टोकन मिलने के बाद गोदाम से सिलिंडर के लिए कई-कई दिन तक कतार लगाना पड़ रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आ रही है, जिससे टोकन का बैकलाॅग बढ़ता जा रहा है। मालवीय रोड स्थित महादेव गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को टोकन मिलने के बाद चार से पांच दिन तक सिलिंडर के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। वहीं, श्रीराम गैस एजेंसी और कनक बिहारी एजेंसी से शहरवासियों को होम डिलीवरी की सुविधा दी जाने लगी है। इससे कुछ उपभोक्ताओं को राहत मिल गई है।
शुक्रवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित रत्नाकर गैस एजेंसी, मालवीय रोड स्थित महादेव एजेंसी, कटरा स्थित सहज गैस एजेंसी, पटेल चौक स्थित सन गैस एजेंसी उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद पहले एजेंसी पर आकर लाइन लगानी पड़ रही है। यहां से अगले एक सप्ताह बाद की तिथि का टोकन मिल रहा है। इसके बाद सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के वितरण स्थल या गोदाम पर पहुंचकर लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ता राम दयाल ने बताया कि उन्हें महादेव एजेंसी से पिछले हफ्ते में सिलिंडर मिलने का टोकन दिया गया था। वह लगातार तीन दिनों तक लाइन लगाए। लेकिन, सिलिंडर वितरित नहीं हुआ। इधर दो दिन से वितरित किया जा रहा है। भीड़ इतनी अधिक हो रही हैं कि 11 बजे तक लाइन में खड़े होने के बाद भी नंबर नहीं आ रहा है। कटरा स्थित सहज गैस एजेंसी के उपभोक्ता सुधीर कुमार, विमलावती आदि ने बताया कि उन्हें टोकन ही नहीं दिया जा रहा है। वहीं ओम सागर ने बताया कि टोकन और सिलिंडर के लिए अलग-अलग लाइन लगानी पड़ रही है। एक सिलिंडर में लेने में 15 दिन लग रहे हैं। सि


दो सौ घरों में होम डिलीवरी की सुविधा
शहर के श्रीराम गैस एजेंसी और कनक बिहारी के संचालक की ओर से जानकारी दी गई हैं उनके यहां से डेढ़ सौ से दो सौ शहरी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा दी जाने लगी है। इससे एजेंसी पर भीड़ कम हुई है।
विज्ञापन


रसोई गैस की नियमित आपूर्ति के लिए ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अधिकांश एजेंसियों पर आपूर्ति भी हो रही है। कुछ एजेंसियों ने होम डिलीवरी की व्यवस्था भी बहाल किया है। केवल ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता लाइन में लग रहे हैं।
- विमल कुमार शुक्ल, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें