फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिलिंडर में लगी आग, मां और दो बेटे झुलसे

विज्ञापन
सल्टौआ में आग लगने से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र सल्टौआ गांव में बुधवार को दूध गर्म करते रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर मां और दो बेटे मामूली रूप से झुलस गए। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सल्टौला निवासी प्रहलाद की पत्नी शकुंतला दोपहर में गैस सिलिंडर पर दूध गरमा रही थीं। अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में शकुंतला (45) और उनके दोनों बेटे दीपक (16) और दीपांशु (13) झुलस गए। शकुंतला के अनुसार, घर में रखा 20 हजार रुपये नगद, कपडे़, अनाज, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और बच्चों के मॉर्कशीट समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग की लपेटें और शोर शराब सुनकर आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए।
इसी बीच गांव का युवक विशाल यादव बांस के सहारे जलते सिलिंडर को बाहर निकाला और घर के सामने सिलिंडर को लेकर तालाब में कूद गया। युवक तुरंत तालाब से बाहर निकल आया, मगर करीब आधे घंटे तक सिलिंडर तालाब में जलता रहा। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घर में लगी आग को बुझाया, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार ने बताया कि पीड़िता के घर पर टीम भेजकर परिवार की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें