बभनान। बाजार कर घर जा रहे वृद्ध को विपरीत दिशा से आ रकी बाइक ने चपेट में ले लिया। इसके बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। वहीं साइकिल सवार को गंभीर चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर बाद पैकोलिया क्षेत्र के सरनागी गांव निवासी 60 वर्षीय श्याम लाल जोरिया बभनान से बाजार कर साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वह पटेल नगर वार्ड के भिटिहवा गांव के पास पहुंचे थे कि गौर की तरफ से बभनान आ रहे बाइक सवार में उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोगों ने घायल के परिजनों को जानकारी दी। बभनान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के परिजन ने बताया कि बायां पैर में दो जगह फैक्चर हो गया है। संवाद