फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साइकिल’ मिली तो झूमे समर्थक

Mon, 16 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की साइकिल मुख्यमंत्री अखिलेश को मिलते ही समर्थक पटाखे फोड़ खुशियां बांटने लगे। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चुनाव निशान साइकिल को लेकर चुनाव आयोग का फैसला दोपहर एक बजे आने की सूचना थी। सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही नहीं दूसरे दलों के लोग भी फैसले पर नजर जमाए रहे। 
विज्ञापन


शाम को चुनाव आयोग का फैसला मुख्यमंत्री अखिलेश के पक्ष में आते ही समर्थक खुशियां मनाने लगे। गांधीनगर स्थित हनुमान मंदिर में आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के समर्थकों ने तथा अखिलेश की लिस्ट में सदर से घोषित प्रत्याशी महेंद्रनाथ यादव ने कंपनीबाग क्षेत्र में मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जताई। जब कि अन्य सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रियता नहीं दिखी। मुख्यमंत्री की ओर से सदर से महेंद्रनाथ यादव और रुधौली विधानसभा क्षेत्र से रामललित चौधरी प्रत्याशी हैं। जबकि पहली लिस्ट जो प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की ओर से जारी की गई थी उसमें सदर से उमाशंकर पटवा तथा रुधौली से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के छोटे भाई ब्रजकिशोर सिंह डिंपल को टिकट दिया गया है। दो खेमे में बटे कार्यकर्ताओं में अखिलेश समर्थकों ने देर रात तक पटाखे दाग खुशियां मनाते रहे।

 सपा जिला अध्यक्ष रवींद्र यादव और आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि चुनाव आयोग का फैसला सराहनीय है। पार्टी एक जुट होकर मुख्यमंत्री अखिलेश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। सीएम के कराए गए विकास कार्य ही मुद्दे होंगे। 
विज्ञापन


 बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक सपा की कमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथ में आने की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक दूसरे  को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए पटाखे फोड़े।सपा  व्यापार सभा जिला अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने  बभनान कस्बे में इकट्ठा होकर अखिलेश यादव के पक्ष में जमकर नारे लगाए। चुनाव आयोग के फैसले को सही वबताते हुए कहा कि यह जीत जनता की हुई है। संपूर्णानंद जायसवाल, आरिफ, सिद्धार्थ सिंह, वैभव जायसवाल, फूलचंद, मोहित,  दीपांशु, सनी, आदित्य, अमरनाथ, गंगाराम, श्याम,  शुभम, पंकज समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें