फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक व अधिकारियों ने किया साइकिल यात्री जवानों का स्वागत

विज्ञापन
अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साइकिल रैली का किया गया स्वागत। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
विधायक व अधिकारियों ने किया साइकिल यात्री जवानों का स्वागत
विज्ञापन

लोगों ने स्वागत में बरसाए फूल
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए अर्धसैनिक बलों की साइकिल यात्रा कप्तानगंज पहुंची। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक हेमराज गुप्त व सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी अमित सिंह की अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंची तो विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल एसडीएम न्यायिक नीरज पटेल व बीडीओ मंजू त्रिवेदी के नेतृत्व में लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
नेतृत्व करने वाले अधिकारियों ने कप्तान गंज ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्थापित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश के वीर सपूतों का स्वागत करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। बीडीओ मंजू त्रिवेदी एसडीएम न्यायिक नीरज पटेल ने भी यात्रा का स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन मोदन वाल ने की। इस मौके पर रजत पांडेय, रोहित सौरभ, मनोज तिवारी, बब्बू तिवारी, सुनील पांडेय, इंद्र देव मिश्र, सौरभ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने शहीदों की भूमि पर किया जवानों का अभिनंदन
छावनी। छावनी शहीद स्थल पर आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर गुवाहाटी से निकली सायकिल यात्रा का हर्रैया विधायक अजय सिंह के अलावा एसएसबी के कमांडेंट मनोज व निरीक्षक वांजीनाथन ने गर्मजोशी स्वागत किया। सीआईएसएफ के आईजी हेमराज गुप्ता, एसएसबी के कमांड अधिकारी अमित सिंह ने शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 43वीं वाहिनी एसएसबी सिद्धार्थनगर से आए जवानों ने मिलिट्री बैंड पर सशस्त्र सलामी दी। उसके बाद दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में निकली इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हेमराज गुप्ता ने कहा कि छावनी कस्बे में स्थित शहीद स्थल देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की कहानी बयां कर रहा है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि ये आजादी के दीवानों की तपोस्थली है। इस पीपल के पेड़ पर फांसी पर लटका दिए गए शूरवीरों ने प्राण न्योछावर कर देश की आजादी की आधारशिला रखी थी। इस स्थल पर फांसी दिए गए राष्ट्रभक्त शहीदों के परिवारवालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंसूर आलम खां, एसपी शुक्ला, नागेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, चंद्रभान तिवारी, अजीत सिंह, ब्रजेश सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें