फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीडब्ल्यूसी ने बच्ची से क्रूरता मामले में पिता को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के कुर्दा हीरा पुरवा गांव में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ सौतेली मां द्वारा पिटाई मामले में ाल कल्याण समिति ने पुलिस को पिता के साथ तीनों को पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी राम प्रसाद चौधरी की पत्नी संगीता ने अपने सौतेली बेटी शशी उर्फ प्रिया की मंगलवार को बेरहमी से पिटाई कर दिया था। मासूम बच्ची को एंबुलेंस से पड़ोसी महिला की मदद से सीएचसी गौर में उपचार कराया गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने संज्ञान लेकर मासूम तथा सौतेली मां को समक्ष पेश करने का निर्देश पुलिस को दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बताया कि सीडब्ल्यूसी के समक्ष बच्ची व संगीता को पेश किया गया था पूछताछ बाद पिता के साथ तीनों को पेश करने का निर्देश मिला है, उसके पिता को मुंबई से बुलाया गया है। 13 अप्रैल को पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें