फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भटपुरवा में सीडब्लूसी ने की बाल अधिकारों पर चर्चा

Sun, 28 Sep 2025 08:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। भटपुरवा इंटर कॉलेज में शनिवार को बाल अधिकार एवं किशोर न्याय अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देना और उन्हें समाज में सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति प्रेरित करना था।मुख्य अतिथि प्रेरक मिश्न, चेयरपर्सन बाल कल्याण समिति ने कहा कि समाज में बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को सही मार्गदर्शन पर जोर दिया। प्रभारी निरीक्षक केके साहू ने किशोर न्याय अधिनियम की कानूनी जानकारी साझा की और बताया कि यह अधिनियम बच्चों को गलत राह पर जाने से रोकने और उन्हें सही दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक राम शिरोमणि चौधरी और प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा ने भी अपने विचार रखे। शिक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा ने बच्चों को जागरूकता और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें