फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑनलाइन गेम में रुपये के विवाद में अगवा कर मारपीट का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 08:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के अइलिया गांव में ऑनलाइन गेम (फ्री फायर गेम) में पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। छह लोगों ने रिश्तेदारी में आए युवक का अपहरण कर पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस चौकी और थाने पर शिकायत की है।
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के मटौली निवासी सोनू पुत्र किशन लाल ने लालगंज प्रार्थना पत्र में लिखा है कि शुक्रवार शाम को लालगंज थाना क्षेत्र के अईलिया में अपनी मौसी के घर आया था। वहां पर फ्री फायर गेम के पैसे लेन-देन के बारे में लगभग 15 लोग मेरे मौसी के घर आए और मुझे लात घूंसों से जमकर पीटा। अगवा कर सेल्हारा ले गए। वहां भी पीटा। जाति सूचक गाली दी और कहीं पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन लोगों ने वीडियो बनाया जिसमें मुझे जबरदस्ती कहलवाया कि तुमको किसी ने मारा-पीटा नहीं है। किसी तरह मौसी के घर पहुंचा। डायल 112 को सूचना दी गई और लिखित शिकायती पत्र पुलिस चौकी कुदरहा और थाने पर दिया है। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें