फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेल में आवासित शिशुओं से मिले सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन, दिया आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के चेयरपर्सन प्रेरक मिश्रा तीन सदस्यीय टीम के साथ जिला कारागार पहुंचे। यहां उन्होंने दो महिला बंदियों के साथ रह रही लगभग दो वर्षीय और ढाई वर्षीय बच्चियों का हाल जाना। इस दौरान एक बच्ची के अस्वस्थ होने की जानकारी पर जेल चिकित्सक से बातचीत कर स्वास्थ्य देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर उन शिशुओं के लिए विशेष चाइल्ड केयर प्लान तैयार किया जा रहा है जो अपने माता-पिता के साथ जेल में रह रहे हैं, जबकि उनका स्वयं का कोई अपराध नहीं है। इन बच्चों की सुरक्षा, पोषण और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी करती है।
बस्ती जेल में वर्तमान में गोरखपुर और बस्ती जनपद की दो महिला बंदियों के साथ ये दोनों बच्चियां रह रही हैं। चेयरपर्सन प्रेरक मिश्रा ने कहा कि सीडब्ल्यूसी के लिए शिशु का सर्वोत्तम हित सर्वोपरि है। इसलिए समय-समय पर जेल पहुंचकर शिशुओं की स्थिति की समीक्षा की जाती है। इस दौरान समिति के सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉ. संतोष श्रीवास्तव और मंजू त्रिपाठी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें