फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीवीओ ने किया पशु चिकित्सालय का निरीक्षण

Wed, 26 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय राम नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय पर सफाई, अभिलेखों का मुआयना करने के साथ ही विभागीय कार्यों की प्रगति भी जानी।
विज्ञापन

इसके बाद विकास खंड रामनगर क्षेत्र में मझारी पश्चिम व खम्हरिया पश्चिम में संचालित अस्थाई निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल एवं कांजी हाउस असनहरा का भ्रमण किया। सीवीओ ने आश्रय स्थलों की सफाई नियमित किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि यहां संरक्षित गोवंश को भूसा, हरा चारा, दाना, मिनरल पाउडर व साफ पेयजल समुचित मात्रा में दिए जाए। इस मौके पर डिप्टी सीवीओ रामनगर डॉ. बलराम चौरसिया, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, गो सेवक मनोज, सोनू, महरा, झिनकू, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें