फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान चीनी मिल में नौ घंटे ठप रही पेराई, कस्बे में लगा लंबा जाम

विज्ञापन
बभनान रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बभनान। बभनान चीनी मिल में मंगलवार को 9 घंटे पेराई ठप होने से कस्बे की मुख्य सड़क पर गन्ना लदी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इससे बभनान-गौरा चौकी मार्ग, बभनान-हर्रैया मार्ग पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। जाम हटवाने के लिए चीनी मिल के वालंटियर व स्थानीय पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम हटने के बाद लोग गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर बाद चीनी मिल गेट पर गन्ना लदे ट्रक और ट्राॅलियों का धीरे-धीरे जाम लगने लगा। स्टेशन चौराहा, विजय नगर चौराहा, करनपुर चौराहे पर जाने वाले वाहन मुख्य सड़कों पर खड़े रहे। गौर चौकी की तरफ से आने वाले लोग हलुवा मार्ग से होकर भटहा जंगल जाने वाली सड़क का प्रयोग करते हुए गौर रोड पर पहुंचे।
जाम लगने का मुख्य कारण चीनी मिल की रूटीन सफाई के चलते चीनी मिल को सुबह सात बजे बंद कर दिया गया। इसके बाद आने वाली गाड़ियां पहले तो चीनी मिल परिसर में बने यार्ड में खड़ी हुई। इसके बाद गाड़ियों की लाइन सड़क पर लग गई।
विज्ञापन

इस संबंध में चीनी मिल के श्रम अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि सुबह सात से शाम चार बजे तक चीनी मिल की रूटीन सफाई कार्य होने के चलते पेराई बंद की गई थी। हालांकि, पहले से ही किसानों को सूचना दी गई थी कि वह अपनी गाड़ी लेकर दोपहर दो बजे के बाद ही आएं, मगर कुछ गाड़ियां आने के चलते समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें