फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 10 पीएमश्री विद्यालयों में होगा पेयजल का बेहतर इंतजाम

विज्ञापन
पीएम-श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 10 पीएम-श्री विद्यालयों में अब बच्चों को शुद्ध आरओ का पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में अलग-अलग पेयजल यूनिट स्थापित की जाएगी। योजना पर कुल पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस बाबत राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया कि प्रति विद्यालय 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत विद्यालयों में स्टील की जंग-रोधी 180 लीटर क्षमता वाली टंकी लगाई जाएगी। साथ ही आरओ सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा, जिससे बच्चों को पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित पानी मिल सकेगा। डीसी निर्माण राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नलों को चाइल्ड फ्रेंडली बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छोटे बच्चे आसानी से पानी ले सकें।
15 मार्च तक यूनिट स्थापित कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रथम किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है। यूनिट स्थापना के लिए कार्ययोजना बन गई है। वॉटर स्टोरेज टैंक का भी निर्माण होगा। विद्युत कनेक्शन लेकर यूनिट चलाएंगे। सुरक्षा और आरओ प्लांट संबंधी जानकारी बीएसए की ओर से सभी प्रधानाध्यापक को प्रशिक्षण के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें