फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद नगर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Mon, 28 Dec 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोविन्द नगर सुगर वाल्टरगंज बस्ती में नए पेराई सत्र 2015-16 के लिए वैदिक मंत्रोचार के बीच ब्वायलर का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान पूजा में उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर आरबी राम, डीसीओ रनजीत कुमार निराला भी शामिल हुए। मिल में ब्वायलर का पूजन होते ही मजदूरों और किसानों के चेहरे चमक उठे।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिल मे ब्वायलर पूजा का कार्यक्रम रविवार को शुरू हुआ जिसमे इकाई प्रमुख अवधेश गुप्ता ने वैदिक मंत्रोचार के बीच ब्वायलर का विधिवत पूजन किया और हवन के साथ ही ब्वायलर में आग जलाकर मिल के चलने का रास्ता साफ कर दिया।

मिल के इकाई प्रमुख ने कहा कि मिल का रिपेयरिंग कार्य तेजी से हो रहा है और 10 जनवरी तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य अधिकारियों को दे दिया गया है। कार्य पूरा होने के साथ ही मिल पेराई कार्य शुरू कर देगी। कहा कि प्रबन्धतंत्र ने कम समय मे ही मिल को चलने लायक बनाया है। इसमें कर्मचारियों का सहयोग रहा है। मिल को सभी मजदूर किसान व क्षेत्र के लोगों के सहयोग की आवश्यकता है, जिससे मिल चलने मे कोई व्यवधान न आ सके।
विज्ञापन


डीसीओ रणजीत कुमार निराला ने बताया कि मिल ने 10 दिसंबर तक पेराई कार्य शुरू करने को कहा है, मगर उनकी तैयारियों को देखते हुए लगता है कि सात दिसंबर तक मिल में पेराई कार्य शुरू हो जाएगा।  इस मौके पर वाल्टरगंज गन्ना समिति के सचिव जे पी त्रिपाठी , कारखाना प्रबन्धक डी. के. सिंह, उत्पादन प्रमुख जे. एल. सक्सेना, गन्ना हेड बसन्त कुमार पान्डेय, श्रवण सिंह, फाइनेन्स हेड विनोद कुमार सिंह, टाईम आफिस इंचार्ज राजेश सिह, इंजी हेड अजय कुमार, शाहिद मियां, आईटी हेड शेर बहादुर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें