बस्ती। बस्ती को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के संकल्प को लेकर बस्ती
यूथ क्लब के संयोजक प्रशांत पांडेय की पहल पर लोगों की बैठक मैरिज हाल में
हुई। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने समस्याओं को सुना और समाधान
के लिए आश्वस्त किया कि नगर पालिका वेबसाइट विकसित करने के साथ ही शाम को
भी साफ सफाई का प्रबंध कराएगी।
चेयरमैन ने कहा कि लोग जागरूक हों
और पालिका के साथ चलें तो उनको हर स्तर पर सहयोग मिलेगा। बताया कि 10 से 15
दुकानों के मध्य में एक कूड़ा पात्र रखवाया जाएगा, जहां लोग आसानी से
कूड़ा रख सके। कहा कि गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की दिशा में
भी पालिका नागरिकों और प्रशासन के सहयोग से पहल करेगी।
उत्तर प्रदेश
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ल ने कहा कि एक
सप्ताह के भीतर क्लब को कूड़ा पात्र उपलब्ध कराया जाएगा और व्यापारियों से
आग्रह किया जाएगा कि वे शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।
संयोजक
ने बताया कि 17 जनवरी को लगभग 20 विद्यालयों, स्काउट, एनसीसी, एनएसएस और
व्यापारिक, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ शहर में जागरूकता अभियान
चलाया जाएगा। कामरेड केके त्रिपाठी, देवेंद्र श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा,
अखिलेश दुबे, हर्षित श्रीवास्तव, अभयदेव शुक्ल, सदानंद शर्मा, चंद्रपाल
चौधरी, कुलदीप सिंह, अज्जू हिंदुस्थानी, भानु प्रताप सिंह, रमेश सिंह, डॉ.
शैलेंद्र त्रिपाठी, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, नंदीश्वर दत्त ओझा, सिद्धार्थ
मिश्र आदि ने स्वच्छता के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
कुम्हिया
मिश्रौलिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरीश पांडेय ने 50 कूड़ादान देने की
घोषणा की। संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया। बैठक में बृहस्पति पांडेय,
भावेश, अजय श्रीवास्तव, अवनीश मिश्र, उत्कर्ष पांडेय, राकेश उपाध्याय,
सुमित श्रीवास्तव, प्रणव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।