फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सल्टौआ ब्लॉक मुख्यालय के सामने लगी आग, एंबुलेंस जली

विज्ञापन
सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस आग की चपेट में आने जल गई। संवाद
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के देईपार-माणिकचंद मार्ग पर स्थित सल्टौआ ब्लॉक मुख्यालय के सामने खाली मैदान की झाड़ियों में रविवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग की लपटे चारों तरफ फैलने लगीं। लपटे तेज हवा के कारण चहारदीवारी पार करके सीएचसी सल्टौआ के प्रभारी चिकित्साधिकारी आवास के पीछे खड़ी एक पुरानी सरकारी एंबुलेंस तक पहुंच गई। कुछ ही देर में एंबुलेंस भी धूं-धूं कर जलने लगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। चर्चा है कि कूड़ा जलाने के कारण आग फैली है। इस आगलगी में कई पेड़ भी जल गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें