फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिव के दर पर भक्तों का रेला...गूंज रहे जयकारे

Mon, 14 Jul 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का पहला सोमवार ...आध्क्ती रात से ही शुरू हो गया जलाभिषेक
विज्ञापन

बस्ती। श्रावण मास के पहले सोमवार को ‘जीव’ अपने आराध्य शिव से मिलने के लिए उमडे़गा। इसे देखते हुए पुलिस का कड़ा प्रबंध किया गया है। शिवमास कहे जाने वाले इस महीने में वैसे भी शिवालयों पर गहमागहमी बढ़ जाती है। मगर, पहले सोमवार को अपेक्षा से अधिक जन समूह भद्रेश्वरनाथ समेत अन्य शिव मंदिरों पर उमड़ने की संभावना है। पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि सोमवार को ब्राह्म मुहूर्त सुबह 04.11 से 04.52 बजे तक,अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:55 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही प्रदोष काल भी जलाभिषेक के लिए यह शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर सावन लगने के साथ ही बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचने लगे थे। भोर होते-होते जलार्पण करने वालों का रोज तांता लगने लगा है। शिव भक्त राकेश गिरि बताते हैं कि सावन में प्रत्येक सोमवार को शिवरात्रि जैसी भीड़ जुटती है। इसी तरह भारीनाथ, महादेवा, हरदेवनाथ, देवरिया, तिलकपुर समेत अन्य सभी शिवमंदिरों में भी श्रद्धालु शिव को जल चढ़ाने पहुंचेंगे। पिछले सालों में देखा गया कि पहले सोमवार को रुद्राभिषेक के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अभिषेक के लिए पंडितों की भारी किल्लत रही। एक साथ कई लोग रुद्राभिषेक कराते देखे गए थे। एसपी अभिनंदन ने बताया कि मंदिर पर सादे लिबास में भी जवान तैनात किए गए हैं। छेड़खानी और महिलाओं की भीड़ में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए खासतौर से महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें