एसबीआई कोर्ट एरिया में रुपये निकालने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। लगातार कई दिनों से करेंसी क्राइसिस से जूझ रहे बस्ती शहर के एटीएम मंगलवार को चालू हो गए। एटीएम में रुपये होने की खबर लोगों ने एक दूसरे को मोबाइल से दी तो एटीएम पर लोगों की लाइन लग गई। शहर के सभी एटीएम पर रुपये निकालने वालों की लाइन लग गई।
मंगलवार को एटीएम पर भले ही लोगों की भीड़ नजर आई मगर चेहरे पर एटीएम को लेकर संतोष का भाव भी दिखाई पड़ा। कई दिन चक्कर लगाने के बाद लोगों को एटीएम से रुपये मिले। वहीं बैंकों में भी रुपये निकालने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अप्रैल के अंत में भी लगन तेज होने के कारण हर किसी को रुपये की जरूरत है। ऐसे में एटीएम से बैंकों तक में लोगों की लाइन लगी रही।